नशीली कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ₹1.03 लाख का माल जब्त

0 406

सीधी। नशे के अवैध कारोबार पर सीधी पुलिस का “प्रहार 2.0” अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में नशा कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरा के पास कार्रवाई करते हुए 20 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त ONREX कफ सिरप, एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,03,900/- आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आदर्श सिंह भदौरिया (20 वर्ष)

2. मोहित यादव (22 वर्ष)

3. नर्वदा प्रसाद द्विवेदी (45 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21, 22, 29 NDPS एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें — आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment