जिला ललितपुर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

0 278

ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित अतिथियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को श्रद्धापूर्वक सुना।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री श्री मन्नू कोरी राजे जी ने भी सहभागिता की और राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

 

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

 

— जिला संवाददाता : प्रवीण जैन

 

 

–

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment