ऑपरेशन मुस्कान में शहपुरा पुलिस की सराहनीय सफलता — अपहृत नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब

0 336

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, महिला सुरक्षा डीएसपी श्री पुरूषोत्तम मरावी एवं एसडीओपी शहपुरा श्री अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

थाना शहपुरा के अपराध क्रमांक 538/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा सतत् एवं अथक प्रयास कर दिनांक 02.11.2025 को अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अनुराग जामदार, उप निरीक्षक श्री मनीराम मरावी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 37 कमलेश मरावी, तथा महिला आरक्षक क्रमांक 394 महिमा भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से पुलिस विभाग का उद्देश्य नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी, पुनर्वास तथा समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment