सीधी-सिहावल की जर्जर सड़कों पर जान का खतरा — गड्ढों में तब्दील मार्गों से गुजरना हुआ दुश्वार!

0 401

खबर:
सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांवों में सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना तो दूर, जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों में तालाब जैसा पानी भर जाने से हर पल हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पास सड़क मरम्मत के लिए बजट न होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण दृश्यता भी कम हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।

गांवों में अब लगभग हर मोहल्ले में प्राइवेट स्कूल खुल चुके हैं, जहां से रोज़ाना छोटे-छोटे बच्चों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है। कई अभिभावक अपने बच्चों को चारपहिया वाहनों से स्कूल लाते-ले जाते हैं, लेकिन गड्ढों में फिसलने का खतरा हर वक्त बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो सके और कोई बड़ा हादसा टल सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment