हनुमना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

0 416

मउगंज/हनुमना।

रीवा जोन के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” और “हांका अभियान” के तहत हनुमना पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के बैग से 11 नग नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप (कीमत ₹2024) और 16 पत्ते नशीली टेबलेट (कीमत ₹1420) बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिसमें आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लगातार बढ़ते नशा कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।

 

हालांकि सवाल यह भी उठने लगे हैं कि पुलिस के जाल में केवल छोटे सौदागर ही फंस रहे हैं, जबकि “बड़ी मछलियां” अब भी कानून के शिकंजे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों ने अपेक्षा जताई है कि प्रशासन जल्द ही नशे के बड़े गिरोहों तक भी पहुंचेगा।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment