हत्या के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार — चितरंगी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

0 378

सिंगरौली। चितरंगी पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस तत्परता से पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चितरंगी क्षेत्र के ग्राम मटिहनी पलहवा टोला में आरोपी रामबहादुर बैगा पिता राजमन बैगा (उम्र 35 वर्ष) ने शराब के नशे में अपनी पत्नी श्रीमती केशकली बैगा (उम्र 31 वर्ष) के साथ विवाद के बाद मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चितरंगी मय पुलिस बल के मौके पर पहुँचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने मृतिका के ससुर राजमन बैगा (69 वर्ष) एवं परिजन से घटना की जानकारी ली।

 

परिजनों के अनुसार, आरोपी रामबहादुर बैगा ने रात्रि लगभग 9:30 बजे पत्नी को नींद से जगाने पर हुए विवाद में लाठी से बेरहमी से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुँचे ससुर राजमन बैगा और देवरानी रजेसिया बैगा को भी उसने लाठी से मारा, जिससे दोनों घायल हो गए। अगले दिन सुबह परिजनों ने देखा कि मृतका केशकली बैगा की मौत हो चुकी थी।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा दो टीमों का गठन किया गया —

एक टीम को शव पंचनामा व साक्ष्य संकलन हेतु तथा दूसरी टीम को आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।

 

सायबर सेल सिंगरौली की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रामबहादुर बैगा को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस कार्रवाई में विशेष योगदान –

एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम, थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहन पनाडिया, आरक्षक शिवकुमार पटेल, मुकेश पांडे, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, जितेंद्र तिवारी, वीर प्रताप सिंह आदि का रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment