NH-39 निर्माण में बाधा निवारण हेतु हवन संपन्न — सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल पर हुआ आयोजन

0 228

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी-सिंगरौली से शाहिद खान की रिपोर्ट

 

सीधी/सिंगरौली।

राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के निर्माण कार्य में आ रही लगातार तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं के निवारण के लिए आज एक विशेष “विघ्न निवारक हवन” का आयोजन किया गया। इस हवन का नेतृत्व सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया।

 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री सुश्री राधा सिंह, सिंगरौली जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। हवन में MPRDC के अधिकारी भी शामिल हुए और परियोजना से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की।

 

सांसद डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि — “NH-39 सीधी और सिंगरौली दोनों जिलों के विकास का आधार है। यह हवन क्षेत्र की प्रगति और बाधा निवारण का प्रतीक है। हमारे सामूहिक संकल्प से इस परियोजना में तेजी आएगी और जनता को शीघ्र ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।”

 

बताया गया कि NH-39 का यह हिस्सा प्रदेश के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। इसके पूरा होने से सीधी-सिंगरौली क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और परिवहन के नए अवसर खुलेंगे।

 

— प्राइड इंडिया न्यू

ज़ ब्यूरो

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment