आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य शुभारंभ — सीधी में उमड़ा जनसैलाब

0 343

 

सीधी।

सीधी जिले के मानस भवन में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा” एवं “सरदार @150 यूनिटी मार्च” का प्रथम दिवस उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राधा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

मुख्य अतिथि ने आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त बनाते हुए सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से स्वदेशी अपनाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम पड़ैनिया पहुँचकर यात्रा को गति प्रदान की।

 

इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, वरिष्ठ नेता के.के. तिवारी, धर्मेंद्र सिंह परिहार, इंद्रशरण सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्नू, यदुनंद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, राष्ट्र की एकता और विकास के विषय पर सारगर्भित चर्चा हुई। स्थानीय युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों को आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

 

इस यात्रा ने समाज में एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई चेतना का संचार किया, जिससे क्षेत्र में विकास और समरसता के नए आयाम स्थापित हुए।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment