वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी के संकल्प से बनेगा आत्मनिर्भर भारत — रणवीर सिंह रावत
घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी यही मंत्र हो अपना — देव कुमार

आत्मनिर्भर भारत बृहद युवा सम्मेलन सीधी में हुआ संपन्न
सीधी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सीधी में आयोजित बृहद युवा सम्मेलन में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, रीवा संभाग संगठन प्रभारी एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रदेश संयोजक रणवीर सिंह रावत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि
“आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है स्व पर गर्व करना और स्वदेशी को अपनाना। हमें अपने दैनिक जीवन में भारतीय वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेना चाहिए, जिससे हमारे देश के कारीगर, लघु उद्योग और स्व सहायता समूह आत्मनिर्भर बन सकें।”
रावत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वदेशी उत्पादन में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। ट्रैक्टर निर्माण से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया — “जब बाजार जाएंगे, माल स्वदेशी लाएंगे।”
मोदी की गारंटी मतलब काम पूरे होने की गारंटी — सांसद डॉ. मिश्रा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी मतलब, काम पूरे होने की गारंटी” और हर नागरिक को स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना चाहिए।
—
घर-घर स्वदेशी का मंत्र अपनाएं — देव कुमार सिंह चौहान
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के साथ “विकसित मध्यप्रदेश” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “विकसित भारत” को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम घर-घर स्वदेशी और हर घर स्वदेशी के मंत्र को अपने जीवन में उतारें।
स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने किया, वहीं लोक गायिका दिव्या द्विवेदी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित गीत प्रस्तुत किया, जिनका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के प्रथम नगर आगमन पर चुरहट, बढ़ौरा, पनमार, जमोडी, सीधी नगर, करौदिया, कुचवाही, कुबरी और बहरी सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और माल्यार्पण से उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, के.के. तिवारी, मंजू राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह चौहान, डा. देवेन्द्र त्रिपाठी, अशोक पटेल, विश्व बंधु धर द्विवेदी, उषा गोपाल पटेल, जिला महामंत्री अनिल पांडे, चंद्रपाल सिंह उइके, जितेन्द्र सिंह चौहान, गजराज सिंह चंदेल, सुरेंद्र मणि दुबे सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्राइड इंडिया न्यूज — हर सच जो आप जानना चाहें