सीधी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान — युवा सम्मेलन में उमड़ा जोश, सांसद ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद

सीधी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीधी में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – बृहद युवा सम्मेलन” में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद जी ने युवाओं से आत्मीय संवाद किया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सांसद जी ने कहा कि — “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, और आज का युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
कार्यक्रम में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर यह स्पष्ट हुआ कि सीधी का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, श्री इंद्रशरण सिंह, श्री के.के. तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री निशांत मिश्रा (कंपू) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
📍प्राइड इंडिया न्यूज — हर सच जो आप जानना चाहें