“डिजिटल सुरक्षा ही आधुनिक समय की ढाल” — सीधी पुलिस का सशक्त साइबर जागरूकता अभियान जारी

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चल रहे साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा भी लगातार जनहित में प्रभावी पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा सभी अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों द्वारा नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

रविवार को थाना कोतवाली, थाना जमोड़ी, थाना कुसमी एवं थाना भुईमाड़ ने संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण एवं आमजन शामिल हुए।
📍 थाना कोतवाली का जनजागरूकता कार्यक्रम
एकलव्य हायर सेकेंडरी स्कूल जोगीपुर एवं लालता चौक पर थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल ने बैंक ग्राहकों एवं विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि OTP, ATM PIN, UPI पिन या CVV नंबर किसी से साझा न करें। “KYC अपडेट”, “इनाम जीता”, “लोन मिल रहा है” जैसी झांसेदार कॉल से सावधान रहने की अपील की।
📍 थाना भुईमाड़ की जागरूकता पहल
ग्राम केसलार में थाना प्रभारी उप निरीक्षक डीडी सिंह ने ग्रामीण नागरिकों, किसानों एवं युवाओं को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “रिवॉर्ड पॉइंट”, “खाता बंद होगा” या “बैंक फ्रीज” जैसी कॉल्स झूठी होती हैं। भुईमाड़ पुलिस ने बताया कि फर्जी लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल पूरी तरह हैक हो सकता है।
📍 थाना जमोड़ी का जागरूकता कार्यक्रम
जमोड़ी तोरण द्वार पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यात्रियों और दुकानदारों को बताया गया कि फर्जी सोशल मीडिया ID बनाकर पैसे माँगने, QR कोड स्कैन कर ठगी करने और ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से बच्चों को फँसाने जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं।
📍 थाना कुसमी की साइबर जनसुरक्षा सभा
ग्राम टमसार में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी ने Phishing Calls, नकली वेबसाइट, OLX/व्हाट्सऐप फ्रॉड, फर्जी EMI या लोन स्कीम से सावधान रहने की सलाह दी।
📞 सीधी पुलिस की आमजन से अपील
✅ अज्ञात लिंक या कॉल पर क्लिक न करें
✅ बच्चों व बुजुर्गों को भी साइबर शिक्षित करें
✅ शिकायत हेतु हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें
✅ “सोचें – समझें – फिर क्लिक करें”
🎯 अभियान का उद्देश्य:
नागरिकों में डिजिटल सतर्कता की संस्कृति विकसित करना, वित्तीय ठगी से सुरक्षा सुनिश्चित करना और साइबर अपराधों को जड़ से रोकना।
—
प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी