कंचनपुर पंचायत में दोमहीने से पानी के संकट से हाहाकार, महिलाओं ने पंचायत भवन में लगाया ताला

0 266

 

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

दो माह से बंद है पानी की सप्लाई, त्योहार भी बीता बिना पानी के

 

शहपुरा डिण्डौरी।

शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर में पिछले दो महीनों से लगातार पानी की आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। स्थिति से परेशान होकर शुक्रवार को ग्रामीण, विशेषकर महिलाएँ, पंचायत भवन पहुँच गईं और वहाँ ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में संचालित नल-जल योजना लंबे समय से बंद पड़ी है और हैंडपंप भी खराब हैं। पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोगों को रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिससे पूरे गाँव में हाहाकार मचा रहा।

 

सूचना मिलते ही स्थानीय कर्मचारी मौके पर पहुँचे, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment