स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर: भाईदूज पर हुआ पौधारोपण, गोपाल कोठे का जन्मदिवस मनाया

संवाददाता- निलेश कलसकर
वनांचल समाचार, 24 अक्टूबर
सौसर: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और युथ ऑफ सौंसर असोसिएशन ने 22 अक्टूबर को भाईदूज और गोपाल कोठे के जन्मदिवस के उपलक्ष में स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर अभियान के तहत पौधारोपण किया। वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे और अनिल बोबडे (विकासखंड समन्वयक) के मार्गदर्शन में वार्ड 14 (मोक्षधाम) और कडु कॉलोनी (वार्ड 10-11) में आम, करंजी और पारिजात के पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम में योगेश सोमकुंवर (अध्यक्ष, युथ ऑफ सौंसर), प्रदीप कलसकर (पूर्व सैनिक), सुरेश ठाकरे, मदन चावके, दिनेश पाटिल, विवेक वाडेकर, हेमंत हिवरकर, यशवंत वानखड़े और फिरोज भाई (डीजे संचालक) शामिल हुए।
युथ ऑफ सौंसर असोसिएशन ने कहा, “हम पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर की पहल को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”