Breaking News

सीधी विधानसभा क्षेत्र के हड़बड़ो गांव में धूमधाम से संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम

0 528

सीधी।

सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हड़बड़ो में आज गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सांसद ने सम्मिलित होकर उपस्थित जनों से आत्मीय संवाद किया और सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने गोवर्धन महाराज एवं गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना प्रभु श्रीकृष्ण से की।

 

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि गोवर्धन पूजा हमें पर्यावरण, पशु-पक्षियों और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देती है।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री इंद्रशरण सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, उमाशंकर यादव, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामराज गुप्ता, चौपाल मंडल महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, रामानुज गुप्ता, विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मोहम्मद कलाम, गणेश साहू, चंदन मिश्रा, अभय मिश्रा, महादेव मिश्रा, एडवोकेट विष्णु देव साहू, देवेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment