बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत — भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

श्योपुर जिले से बड़ी खबर — राजस्थान सीमा के पास पाली घाट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पाली घाट पेट्रोल पंप के सामने बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, श्योपुर जिले के दातरदा निवासी भाई-बहन बाइक से राजस्थान के सवाई माधोपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सवाई माधोपुर से श्योपुर की ओर आ रही जय दुर्गेश यात्रा कंपनी की बस ने तेज रफ्तार में सामने से बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधी बस के आगे जा घुसी। हादसे में सवार दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सवाई माधोपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
📰 प्राइड इंडिया न्यूज़, श्योपुर से गांधी दर्शन की
रिपोर्ट