🌹सुबह सबेरे समाचार दर्शन🌹

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🙏गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं🙏
🧶22 अक्टूबर 2025🧶
🎯👉सीधी जिले के अनिल द्विवेदी निवासी ग्राम हटवा सोनबरसा को चाकू से गोदा हमलावर ने। पेट में टूट गया 6 इंचा चाकू का टुकड़ा। हालत में सुधार।
🎯👉सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक से आस्था के धावक युवा सनातनी अंकित विश्वकर्मा एवं नीतीश प्रजापति सब कुछ भूल कर दौड़ते हुए दीपावली के दिन अयोध्या में रामलला के चरणों में टेका माथा।
🎯👉सीधी जिले में सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही। बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
🎯👉”सीधी में कर्तव्य परायण शौर्य को सलाम” शहीदों की अमर स्मृति को समर्पित पुलिस स्मृति दिवस के परेड गरिमामय रूप से हुआ संपन्न।
🎯👉डिंडोरी जिले में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने के लिए जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल गांव सदन बरगांव में हुआ गोवर्धन पूजा का आयोजन।
🎯👉पांढुरना जिले में कोली खापा में गोवर्धन पूजा के साथ हुआ भव्य गौ माता पूजन।
🎯👉डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत करो पानी में हुआ गौ पूजन कार्यक्रम संपन्न।
🎯👉डिंडोरी जिले में शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्यवाही।
🎯👉सिनेमा जगत के मशहूर हास्य कलाकार असरानी का दीपावली के दिन हुआ निधन।
🎯👉जापान में बना नया इतिहास। देश को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री। अति-रूढ़िवादी साने ताकाइची संभालेंगी कार्यभार।
🎯👉यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील ठुकराने के बाद हंगरी में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात रद्द।
🎯👉’काबुल पर कोई हुक्म नहीं चला सकता, पाकिस्तान की बातें बेतुकी, शहबाज शरीफ को अफगानिस्तान का करारा जवाब।
🎯👉भारतीयों ने चीन को दिखाया ठेंगा। दिवाली पर 6 लाख करोड़ की सेल, 100 में 87 लोगों ने खरीदे स्वदेशी सामान।
🎯👉पंजाब के पूर्व DGP पर FIR कराने वाला सामने आया।बोला- अकील की वीडियो दबाने की कोशिश हुई, मुस्तफा ने पुत्रवधू से कंप्लेंट दिलाई थी।
🎯👉जयराम रमेश बोले-ट्रम्प ने भारतीय विदेश मंत्रालय को नजरअंदाज किया। कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने 5 दिन में 3 बार रूसी तेल खरीद का मुद्दा उठाया।
🎯👉 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने मर्यादा का पालन किया, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अन्याय का बदला लिया।
🎯👉यूक्रेनी राष्ट्रपति को ट्रंप का अल्टीमेटम-‘कंप्रोमाइज नहीं किया तो रूस तुम्हें बर्बाद कर देगा’।
🎯👉फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी ला सैंटे जेल में काटेंगे 5 साल की सजा, बोले- मुझ पर दया नहीं की जानी चाहिए।
🎯👉दुनिया के 10 देशों से अधिक अकेले भारत की महिलाओं के पास है सोना, बिहार के पास अकूत भंडार।
🎯👉दिवाली की रात जैसलमेर में धमाका, भारत-पाक सीमा पर कारखाने में पैराशूट संग गिरी बमनुमा वस्तु, सेना कर रही जांच।
🎯👉ब्राजील में पहली बार डॉक्टरों ने 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर बैठकर रोबोट की मदद से सर्जरी की।
🎯👉 नाटो देश रूस से बड़े जंग की तैयारी में। यूरोप ने दुगना किया रक्षा उत्पादन।
🎯👉बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, कहा- अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।
🎯👉हमास शांति समझौते का जब तक पालन करता रहेगा , तब तक सैन्य कार्रवाई नहीं-इजरायल ने कहा।
🎯👉24 देशों को भारतीय निर्यात में वृद्धि, अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए भारत निर्यात बाजार में ला रहा विविधता।
🎯👉पंजाब में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद । 2 आंतकवादी गिरफ्तार, पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे।
खेल समाचार
🎯👉🇮🇳भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 से रौंदा, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से नहीं मिलाया हाथ।