पिपरांव पुलिस की तत्परता से चोरी का खुलासा — आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद, आरोपी गिरफ्तार”

0 315

 

 

जिला – सीधी (मध्य प्रदेश)

 

आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद — आरोपी गिरफ्तार

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी पिपरांव पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

चौकी पिपरांव में सरोज कुशवाहा पति प्रमोद कुशवाहा, निवासी ग्राम बुढ़गौना नई बस्ती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह आंगनवाड़ी क्रमांक 01 में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। 17 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर घर चली गई थीं, लेकिन अगली सुबह 9 बजे पहुंचने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला और दीवार पर लगी एलईडी टीवी गायब थी। चोरी गई टीवी की अनुमानित कीमत लगभग ₹30,000 बताई गई।

 

📍 तत्परता से की गई पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और जांच के बाद संदेही आशिक साकेत पिता विजय साकेत निवासी ग्राम बुढ़गौना को हिरासत में लिया। प्रारंभ में उसने अपराध से इंकार किया, किंतु पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि नशे और दीपावली खर्च के लिए उसने आंगनबाड़ी केंद्र से टीवी चोरी की थी।

 

📺 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एलईडी टीवी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

👮‍♂️ प्रकरण के खुलासे में योगदान देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:

 

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा

 

आरक्षक सचिन कुमार, लक्ष्मीकांत पांडे, प्रदीप सेन

 

सैनिक चक्रधर मिश्रा

 

 

(रिपोर्ट – प्राइड इन्डिया न्यूज सीधी)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment