सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़  बैढ़न गनियारी रोड प्रधानमंत्री आवास के सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना

0 277

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गनियारी रोड पर एक हाईवा गाड़ी खड़ी थी और सामने से एक अन्य हाईवा ट्रक आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

 

गनीमत रही – बलेनो कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गनियारी रोड सिंगल लेन होने के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन और ट्रैफिक विभाग का ध्यान जरूरी है।

 

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस सड़क का चौड़ीकरण और मरम्मत जल्द से जल्द की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

जिला ब्यूरो सिंगरौली

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment