जैविक खेती के प्रायोगिक प्रशिक्षण व नवाचार के लिए जाने जाते है बिहारी लाल साहू

0 558

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा में भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री सहित 5 पदाधिकारी पहुंचे

 

शहपुरा:-जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट श्री बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे हैं

स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डौरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण देने का अमूल्य कार्य कर रहे है । इसके साथ- साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते है।

बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए सान व गौरव है उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका है यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल जी को पुरस्कार दे चुकी है ।

हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी जी, संभाग संगठन मंत्री पूरन लाल जी,प्रांत सदस्य सरदार जी को नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट किया। और देखे केंचुआ खाद,वर्मीवाश,अग्नीअस्त्र, जीवामृत , बीजोपचार,नील हरित शैवाल,एजोला व केंचुआ का खेती में क्या अहम योगदान है विस्तृत अवलोकन किया और सराहना किया। बहुत अच्छा कार्य है गौवंश आधारित जैविक खेती ।

इस कार्यक्रम भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी जी, संभाग संगठन मंत्री पूरन लाल जी,प्रांत सदस्य सरदार जी, जैविक कृषि विशेषज्ञ व जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, आयुष साहू आदि उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment