24 घंटे में चोरी का खुलासा — सीधी पुलिस की तत्परता से चार मोटर पम्प बरामद, दो चोर गिरफ्तार

0 436

सीधी।  थाना रामपुर नैकिन एवं चौकी खड्डी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी एएसआई नीरज कुमार एवं उनकी टीम ने चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार मोटर पम्प बरामद कर लिए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

फरियादी सोमनाथ साकेत पिता काशीनाथ साकेत निवासी खड्डी ने 16 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ मैहर गया था। अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे चार मोटर पम्प चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹28,000/- आंकी गई।

 

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध राजरूप साकेत (24 वर्ष) एवं राकेश बंसल (30 वर्ष) दोनों निवासी मोहनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया और बताया कि उन्होंने घर का ताला तोड़कर मोटर पम्प चोरी किए थे।

 

आरोपियों की निशानदेही पर सभी चार मोटर पम्प बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इस सफल कार्यवाही में

चौकी प्रभारी खड्डी एएसआई नीरज कुमार, प्रधान आरक्षक रामबली कोल, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह एवं नायक के.के. पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉 सीधी पुलिस की तत्परता एवं टीमवर्क से अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा, जिससे आम जनता में बढ़ा पुलिस पर विश्वास।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment