ग्राम पंचायत केहरपुर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत विशाल कार्यक्रम का आयोजन 

0 312

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

ग्राम पंचायत केहरपुर के स्कूल प्रांगण में आज “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत एक विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सतवंत सिंह उलारी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वच्छता ही सेवा” योजना का प्रारंभ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को दिल्ली के लाल किले से किया गया था। इसका उद्देश्य है, भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाना, स्वच्छता और शौचालय सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना, कचरा प्रबंधन में सुधार करना और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना।सरपंच श्री उलारी ने बताया कि स्वच्छता दो प्रकार की होती है l व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक या सामाजिक स्वच्छता। व्यक्तिगत स्वच्छता का अर्थ है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को स्वच्छ रखे जैसे रोजाना स्नान, हाथ-मुँह धोना, साफ कपड़े पहनना और स्वच्छ भोजन लेना। जो व्यक्ति व्यक्तिगत स्वच्छता नहीं रखता, वह जल्दी बीमार पड़ जाता है और समाज में उसकी प्रतिष्ठा कम होती है।सार्वजनिक या सामाजिक स्वच्छता का अर्थ है अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, अस्पताल, सड़कें, शासकीय भवन आदि को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखना। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने ग्राम और देश की सार्वजनिक संपत्ति को गंदा न करें। जब हम सड़क किनारे या पड़ोस में कचरा फेंकते हैं, तो मच्छर और मक्खियाँ पनपती हैं जो बीमारियाँ फैलाती हैं। इसलिए हर नागरिक को व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता दोनों का ध्यान रखना चाहिए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। सरपंच श्री सतवंत सिंह उलारी ने कहा कि स्वच्छता मनुष्य जीवन का मूल आधार है। एक स्वच्छ व्यक्ति ही स्वच्छ समाज का निर्माण करता है। यदि हमारे आस-पास स्वच्छता रहेगी, तो हम खुद और अपने परिवार को अनेक बीमारियों से सुरक्षित रख सकेंगे।कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच सतवंत सिंह उलारी के साथ सचिव संतोष ठाकुर, पटवारी चंद्र प्रताप धुर्वे, प्राचार्य धनीराम मरावी, क्षेत्रीय अधिकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय श्रवण कुमार साहू, सुनील कार्तिकेय, नवयुवक भजन मंडली सर्रा के मंडल सदस्य, केहरपुर स्कूल के शिक्षकगण, ग्रामवासी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment