अखिल भारतीय किसान सभा जिला परिषद सिंगरौली द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर को

11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जायेगा ज्ञापन पत्र – प्रदेश सचिव
सिंगरौली बैढ़न कल दिनांक 14/10/2025 को अखिल भारतीय किसान सभा जिला परिषद सिंगरौली के तत्वाधान में 11 सूत्री मांगों को लेकर मांजन मोड़ अखिल भारतीय किसान सभा के क्षेत्रीय कार्यालय से दोपहर 2:00 बजे पैदल रैली यात्रा निकालकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम द्वारा सिंगरौली कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपा जायेगा ।
*वही प्रदेश अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, प्रदेश सदस्य अरविंद शाह, वरिष्ठ बीएम नामदेव, धनेश शाह, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव रामरसीले नाई के नेतृत्व मे अपील किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला पुरुष किसान नौजवान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण विश्वकर्मा, सचिव नरेंद जायसवाल, संगीता मिश्रा, कुसुम वर्मा, मानमती श्रीमती साकेत सहित जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता के उक्त कार्यक्रम शामिल होवें ।
जिला ब्यूरो सिंगरौली