भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता- निलेश कलसकर
भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन ने जिले के नवागत कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। संगठन पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।
*मुद्दे और मांगें
– मां कन्हान नदी में NGT द्वारा रोक के बावजूद जारी अवैध रेत उत्खनन पर सख़्त कार्यवाही की मांग।
– अवैध प्लॉटिंग पर तत्काल जांच और कार्यवाही की मांग।
– RTO विभाग की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग।
– गिट्टी क्रेशरों के उत्खनन स्थलों का सीमांकन और जांच की मांग।
– अवैध शराब बिक्री और सट्टा-जुए के अड्डों पर कार्रवाई की मांग।
– कलेक्टर कार्यालय को जनता की पहुंच में लाने के लिए प्रस्तावित स्थल पर स्थानांतरित करने की मांग।
*संगठन की अपील
– संगठन ने कलेक्टर महोदय से इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने और कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
– संगठन ने उम्मीद जताई है कि कलेक्टर महोदय इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे और क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को दूर करेंगे।