समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 23 अक्टूबर को, शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर जोर

0 318

 

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे से ‘समाधान ऑनलाइन’ कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान करेंगे। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की गहन समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

 

समीक्षा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद एवं बीज वितरण, नल-जल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति, नवीन राशनकार्ड जारी करना तथा कर्मकार कल्याण मंडल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मेडिकल कॉलेज में प्रसूति सहायता राशि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, छात्रवृत्ति वितरण और सरकारी पोर्टलों में आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। नगर क्षेत्रों में सड़कों, गलियों, नालियों व सीवरेज की सफाई तथा मच्छर नियंत्रण जैसी जनहित से जुड़ी समस्याएँ भी एजेंडा में सम्मिलित हैं।

 

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चिन्हित विषयों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से न केवल नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment