सिद्ध टेकरी कॉलोनी से 71 हजार 780 रूपए का अवैध शराब जप्त

0 271

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंडला के सिद्ध टेकरी कॉलोनी रोड पर स्थित घर की तलाशी ली गई। जिसमें किचन में फ्रिज के नीचे एक चैम्बर के अंदर विदेशी मदिरा व्हिस्की की 5 पेटियां, रम की 2 पेटियां, 1 प्लास्टिक की बोरी में 1 पेटी गोआ व्हिस्की बरामद की गई। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 71 हजार 780 रूपए है। आरोपी महिला गोदावरी यादव को धारण क्षमता से अधिक मदिरा रखने पर मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचन में लिया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, विजय कमलेश, महेश पटेल, प्रिया नायडू, नेतराम ककोटिया, सत्यपाल मरावी उपस्थित उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment