निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करायेः-कलेक्टर

0 299

सिंगरौली 11 अक्टूबर 2025/कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कहा है कि विभिन्न योजनाओ से स्वीकृत निर्माण कार्यो को तय समय सीमा मे पूरा करायें। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। निर्माण कार्यो में देरी करने वाले ठेकेदारो के विरूद्ध कार्यवाही करे। साथ ही संबंधित कार्यो के कार्यपालन यंत्री हर माह निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे।

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन प्रतिनिधियो से इनका लोकापर्ण कराया जाये। निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर तत्काल उसकी सूचना दे। संबंधित एजेसिया चल रहे निर्माण कार्यो की मानीटरिंग भी किया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को क्षेत्र भ्रमण के दिए निर्देश

स्वास्थ्य संबंधित सभी पैरामीटरो में प्रगति लायेः-श्री गौरव बैनल

कलेक्टर भी औचक रूप से जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य केन्द्रो का  करेगे निरीक्षण

 

जिला ब्यूरो सिंगरौली

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment