मेडिकल स्टोर्स में कफ सिरप की आकस्मिक रेड – एक दुकान सील, सात सैंपल जब्त!

0 403

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश और एसडीओ राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने शहर के कई मेडिकल स्टोर्स पर अचानक दबिश दी। नायब तहसीलदार सी.पी. त्रिवेदी और औषधि निरीक्षक राधेश्याम वट्टी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आशीष मेडिकल, विनय मेडिकल, सूरज मेडिकल और प्रताप मेडिकल (लालता चौक) की गहन जांच की गई।

 

किस पर हुई जांच?

 

कफ सिरप सहित सभी दवाओं का स्टोरेज

 

खरीद-बिक्री रजिस्टर

 

लाइसेंस व दस्तावेज

 

अन्य वैधानिक प्रावधान

 

 

7 दवाओं के सैंपल जब्त, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।

 

सबसे बड़ा खुलासा:

निरीक्षण टीम को देखते ही आर्यन मेडिकल स्टोर का संचालक तुरंत दुकान बंद कर फरार हो गया!

प्रशासन ने दुकान पर “अगले आदेश तक बंद” का नोटिस चस्पा कर दिया।

 

औषधि निरीक्षक की चेतावनी:

“जिले के सभी मेडिकल स्टोर अब हमारी निगरानी में हैं। यदि प्रतिबंधित, अमानक या एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं, या नियमों का उल्लंघन पाया गया…

तो सीधे होगी कठोर कानूनी कार्रवाई!”

 

यह छापामार कार्रवाई बताती है कि प्रशासन अब दवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता करने को तैयार नहीं।

जनता को जहरीली या नकली दवाओं से बचाने के लिए सख्त कदम शुरू!

 

अगली कार्यवाही और बड़े खुलासों के लिए बने रहें हमारे साथ प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment