सात वर्षों बाद मिला लापता किशोर — सीधी पुलिस की सतत् खोज लाई रंग
सीधी, 10 अक्टूबर 2025।
सीधी जिले की कुसमी थाना पुलिस ने सात वर्षों से लापता एक किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुई।
थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उप निरीक्षक डी.के. रावत और उनकी टीम ने वर्ष 2018 से लापता किशोर को ढूंढ निकाला। वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बताया गया कि वर्ष 2018 में किशोर के गुम होने की रिपोर्ट चौकी पोंडी में दर्ज की गई थी। उस समय व्यापक खोजबीन के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला था। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी रही। हाल ही में प्राप्त एक गोपनीय सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद किया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उप निरीक्षक डी.के. रावत, प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे, आरक्षक उमेश द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा एवं रोशन सिंह का विशेष योगदान रहा।
👉 सीधी पुलिस की दृढ़ता और सतत् प्रयासों से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।