Breaking News

विवेकानंद इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नैनपुर में जागरूकता सत्र का आयोजन

0 231

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

विवेकानंद इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल नैनपुर में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम अनुसार ड्राइंग पेंटिंग कॉम्पिटिशन, पौष्टिक आहार थीम आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशासक एवं स्कूल की प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा हब एवं वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं एवं आवश्यक हेल्पलाईन नं. जैसे पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, साईबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930 व 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया गया।

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, एस.आर.बी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत लिंग जांच करवाना एवं गर्भपात कराना कानून के विरुद्ध है इसके लिये सजा का प्रावधान है। इस प्रकार भ्रूण रूप में ही कन्या की हत्या करना कानूनी जुर्म है। इसलिये इन्हें रोकना अनिवार्य है ताकि लोग जन्म के समय लिंग भेदभाव से दूर होकर आने वाले बच्चे के प्रति सम्मान का भाव रखें। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट (बालकों का लेंगिक संरक्षण अधिनियम 2012) के प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। किशोरी बालिकाओं में हार्माेनल चेंज की स्थिति में पौष्टिक भोजन खाने एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment