Breaking News

बमुरी पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त — मरे हुए मवेशी घरों के पास फेंके जा रहे, सरपंच मौन

0 420

जनसमस्याओं की आवाज़ — सूरज केवट, तहसील रिपोर्टर (सिहावल), प्राइड इंडिया न्यूज़

सीधी/सिहावल /बमुरी:
ग्राम पंचायत बमुरी में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आ रही है। गांव में मवेशियों की मृत्यु के बाद मद्धू साकेत द्वारा मरे हुए गाय-बछड़ों को सीधे लोगों के घरों के बगल में फेंक दिया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बदबू के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि बमुरी गजकरण सिंह स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर यह गंदगी फैली हुई है, और स्कूल के बच्चों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।

जब प्राइड इंडिया न्यूज़ के पत्रकार ने इस मामले में बमुरी सरपंच विमलेश रावत से बात की, तो उन्होंने केवल इतना कहा कि “चलो, मैं दिखवा लेता हूं।” लेकिन अब तक न तो मरा हुआ बछड़ा हटवाया गया है, और न ही कोई ठोस कार्यवाही की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर मरे हुए मवेशियों के निस्तारण के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और जनपद अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत बमुरी में स्थायी रूप से मृत मवेशियों के निस्तारण का स्थान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।

प्राइड इंडिया न्यूज़ — हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment