Breaking News

बी० डी ० कॉलेज में “धरोहर जागरूकता” विषय पर एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का सफल आयोजन

0 282

 

पटना i बी.डी. कॉलेज, पटना के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग द्वारा आज “गुरु गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत “धरोहर जागरूकता” विषय पर एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो उत्साह, चिंतन एवं सांस्कृतिक गरिमा से संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिहार एवं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति गहन जागरूकता व्यक्त की। उनकी प्रस्तुतियों में ऐतिहासिक स्थलों, परंपराओं, भाषाओं एवं कलाओं के संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प झलका।

दीपू कुमार ने प्रथम स्थान, साहिल ने द्वितीय स्थान तथा गुलफ़शॉ परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष श्रीमती नीतू तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय में यह आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रत्नाअमृत के प्रेरक मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं से संपन्न हुआ। जिन्होंने सदैव विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के साथ सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया है। साथ ही श्रीमती नीतू तिवारी ने विजेताओं को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की।निर्णायक मंडल की भूमिका में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती नीतू तिवारी तथा उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अफ़शॉ निगार अजमल ने निष्पक्ष एवं उत्तम मूल्यांकन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने सांस्कृतिक विरासत के महत्व, उसके संरक्षण की आवश्यकता एवं युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी पर मनोगत विचार प्रस्तुत किए। विभाग द्वारा ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment