मयापुर से नक़झर-लौवार सड़क मार्ग में फैली घास-फूस एवं झाड़ियाँ,प्रशासन की बेरुखी हादसे को दे रही दावत

0 593

oplus_0

सीधी (राकेश शर्मा) -मायापुर से नक़झर होते हुए लौवार तक जाने वाली सड़क पर इन दिनों घास-फूस एवं बड़ी-बड़ी झाड़ियों का कब्जा हो गया है। सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है। राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क पर चलना बड़ी चुनौती बन गया है। इस सड़क मार्ग की स्थिति तो ऐसी हो गई है कि थोड़ी सी चूक पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। और जान माल की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

 

इस सड़क मार्ग से गुजरने वालों एवं ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की साफ सफाई की ही नहीं गई है। विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की अनदेखी का यह सड़क मार्ग शिकार हो गया है। इनके ढुल-मुल रवइये को देखते हुए तो यही लगता है कि यह सब किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बरसात में उगे घास-फूस एवं बढ़ती लंबी झाड़ियां अब सड़क पर पूरी तरह फैल चुकी हैं। जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय नागरिकों द्वारा प्राइड इंडिया न्यूज़, तथा प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द सड़क के किनारों की साफ- सफाई कराई जाए, जिससे संभावित दुर्घटनायें रुक सकें और आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment