…..*सुबह सवेरे समाचार दर्शन*

*संपादक-आर. डी.पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ*
⛔👉7 अक्टूबर 2025 – सीधी जिले में महिला से छेड़खानी मामले में शिवसेना ने की कठोर कार्रवाई की मांग।
⛔👉सिंगरौली जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंन्हा होंगे।
⛔👉सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण। नदारद चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्यवाही।
⛔👉सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर वकील ने फेंका जूता, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, MP से जुड़ा है मामला। वकील का लाइसेंस हुआ रद्द, कहीं भी देश में नहीं कर पाएगा वकालत।
⛔👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, वकील की जूता फेंकने की हरकत पर जताई नाराजगी।
⛔👉राजनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि ऊपर वाला ही जानता है पाकिस्तान का भविष्य।
⛔👉राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त मतदान पर बोले जरूर हुई तो बुर्कानसी वोटर की होगी जांच।
⛔👉सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर होगा 11 नवंबर को उपचुनाव।
⛔👉दार्जिलिंग में भूस्खलन से महाविनाश, 29 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, राहत एवं बचाव कार्य तेज।
⛔👉इटली में भयानक हादसे ने ली 4 भारतीयों की जान, मृतकों की उम्र 20 से 34 साल के बीच।
⛔👉एक TV डिबेट में राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र।
⛔👉फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल तेजः सेबेस्तियन ने PM बनने के एक माह बाद ही छोड़ा पद, ऐतिहासिक अंदाज में दिया इस्तीफा।
⛔👉चुनाव ऐलान – बिहार में छठ के बाद 2 फेज में चुनाव:6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे।
⛔👉अमेरिकी प्रभाव से चढ़ रहे सोना-चांदी के भाव।चांदी 1 लाख 52 हजार रुपए तो सोना 1 लाख 22 हजार के पार।
⛔👉केदारनाथ-हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी:बद्रीनाथ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकीं, उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं।
⛔👉राजस्थान, एमपी–यूपी सरकार को कफ सिरप से मौत मामले में नोटिस:NHRC ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जांच करने को कहा।सैंपल रिपोर्ट मांगी।
⛔👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चाल में फंस गए मुस्लिम देश, गाजा शांति प्रस्ताव पर दो फाड़ हुए।
⛔👉यूपी में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘खल्लास’ से बदमाशों में खौफ। 48 घंटे में हुए 20 एनकाउंटर।
⛔👉जयपुर के SMS अस्पताल में लगी भीषण आग।8 मरीजों की मौत, जांच कमेटी गठित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख।
⛔👉पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए की घोषणा, परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और होमगार्ड की नौकरी मिलेगी।
⛔👉बिहार को एक और सौगात !चुनाव के ऐलान से पहले नीतीश ने किया पटना मेट्रो के 3.45 किलोमीटर कॉरिडोर का उद्घाटन।
⛔👉पाकिस्तान की अफ्रीकी सैन्य साजिश : सोमालिया से रक्षा समझौता, तुर्की की मदद से हॉर्न ऑफ अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश।
⛔👉दिल्ली पुलिस का पटाखों पर प्रहार! एक माह में 6.9 टन अवैध पटाखे किए जब्त, 17 लोग गिरफ्तार।
*आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो*