सिंगरौली जिले को मिला नया एएसपी: सर्वप्रिय सिन्हा ने संभाला पदभार

ख़बर:
सिंगरौली। जिले को नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मिल गया है। 2022 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी सर्वप्रिय सिन्हा ने सिंगरौली में एएसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
सर्वप्रिय सिन्हा की छवि एक सख्त, अनुशासित और जनहित के लिए प्रतिबद्ध अधिकारी के रूप में मानी जाती है। प्रशासन और पुलिस विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही, जनता से संवाद बनाकर भरोसे को मजबूत करना भी उनका लक्ष्य रहेगा।
रिपोर्ट: सुनील पांडे, सिंगरौली