उपतहसील करंजिया में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, प्रतिबंधित दवाइयाँ नहीं पाई गईं

0 293

रिपोर्ट: मनोज कुमार यादव, जिला ब्यूरो

 

करंजिया, 06 अक्टूबर 2025 — कलेक्टर महोदय के आदेश एवं एसडीएम बजाग के निर्देशन में उपतहसील करंजिया अंतर्गत ग्राम करंजिया और ग्राम रूसा में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की यह कार्रवाई श्री शैलेश गौर, नायब तहसीलदार करंजिया के नेतृत्व में की गई। उनके साथ मेडिकल ऑफिसर करंजिया एवं रूसा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, फार्मासिस्ट तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।

 

निरीक्षण के दौरान ग्राम करंजिया स्थित शिफा मेडिकल स्टोर्स, प्रदीप मेडिकल स्टोर्स, मा नर्मदा मेडिकल स्टोर्स, शिकदार मेडिकोज एवं ग्राम रूसा स्थित गौरव मेडिकल, राय मेडिकल तथा अशिका मेडिकल का निरीक्षण किया गया।

 

टीम द्वारा जांच में यह पाया गया कि इन मेडिकल स्टोर्स पर शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाएं — कोल्डरिफ एवं नेक्सटो डीएस सिरप — का क्रय-विक्रय नहीं हो रहा था। यद्यपि, मेडिकल संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि अमानक अथवा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में प्रतिबंधित और हानिकारक दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment