वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान में उमड़ा जनसैलाब – कमलेश्वर पटेल ने भरी हुंकार!

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी,
रिपोर्ट – शाहिद खान
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल आज सिहावल विधानसभा के ग्राम हटवा खास पहुँचे, जहाँ उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने और इस आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की। श्री पटेल ने कहा —
“लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति की नहीं, जनता की ताकत से चलता है। अब वक्त आ गया है कि वोट की चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए।”
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल के अध्यक्ष श्री शारदा सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के महामंत्री श्री रमेश पटेल, सरपंच प्रतिनिधि हटवा खास, जनपद सदस्य श्री रामानंद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष श्री धर्मराज सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम हटवा खास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का जोश देखने लायक था। हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।