बाके सिंह संरक्षक आशीष कुमार मिश्रा ‘बागी’ निर्विरोध बने अध्यक्ष

बीना – अनपरा नगर पंचायत में स्थित होटल श्रीराम इंटरनेशनल औडी मोड़ में एक संविदाकार समिति अनपरा का गठन किया गया। जिसमे निर्विरोध बालकेश्वर सिंह सिंह उर्फ ‘बाके’ संरक्षक, एवं आशीष कुमार मिश्रा ‘बागी’ अध्यक्ष बनाये गए। संगठन का उदेश्य काम में गुणवत्ता, समय से मजदूरी का पूरा हक़ दिलाना, समय निविदाकार का भुगतान जैसे अनेक बिन्दुओ पर कार्य करना होगा।
बता दे कि रविवार क़ो दोपहर लगभग 12 बजे अनपरा नगर पंचायत होटल श्रीराम इंटरनेशनल औड़ी में बैठक कर संविदाकार समिति आदर्श नगर पंचायत अनपरा का गठन किया गया और पहली बैठक कर प्रेश वार्ता का भी आयोजन रविवार किया गया जिसमें समिति के नव कार्यकारिणी ने बताया कि ठेकेदारों का भुगतान कई महीनो से नहीं मिला है जिसको लेकर लोगो में नाराजगी है। लंबित भुगतान नहीं होने पर करेंगे घेराव किया जायेगा। प्रदेश के सबसे बड़ी नगर पंचायत में अनपरा के ठीकेदारों को अधिक से अधिक कार्य आवंटित होगा तभी नगर का विकाश गुणवत्तापूर्ण संभव है। संरक्षक बालकेशवर सिंह उर्फ बाके, अध्यक्ष आशीष मिश्रा बागी ने कहा टेंडर के बाद सरकारी काम किसी भी साइड पर जब कोई लेबर मिस्त्री सीमेंट सरिया का कार्य शुरू हो जाता है तो उसे कोई भी आम आदमी को रोकने का अधिकार नहीं है। इससे सरकारी काम के रुकावट के अलावा ठेकेदार क़ो काफ़ी नुकसान उठाना पड़ता है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य रोकने के लिए उन्हें संबंधित अधिकारी से स्वीकृति लेने के बाद ही कार्य को रोकने का अधिकार होगा जैसे अनेक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही पत्रकारों के बातों का भी जवाब दिया। समिति में इसके आलावा उपाध्यक्ष बम शंकर गुप्त, उपाध्यक्ष विकाश वैश्य (बंसी), महामंत्री विनोद गुप्ता, मंत्री अनूप सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष पिंटू वर्मा, आय व्यय निरीक्षक पवन बैसवार एवं कार्यकारणी सदस्य प्रतिभा, महेश द्विवेदी, अजय, जायसवाल, सत्याश मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, अजय कुमार उपाध्याय ,बी के सिंह,राहुल गुप्ता, सतीश दुबे, गैमन कनौजिया, आदि लोग उपस्थित रहे।