बीजपुर रोड गनियारी में बड़ा हादसा, हाईवा खाई में गिरा

ब्रेकिंग सिंगरौली
सिंगरौली। बैढ़न–बीजपुर रोड गनियारी में आज रात एक गिट्टी लोड हाईवा अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही जिम्मेदार विभाग सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। सड़क की हालत और यातायात प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट