प्रतिबंधित क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

0 277

सीधी।

विजयादशमी पर्व के उपरांत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नियमों की खुली धज्जियाँ उड़ाई गईं। सोन नदी के पास जोगदहा क्षेत्र, जिसे जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था, वहाँ भी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने पूर्व में आदेश जारी कर जोगदहा क्षेत्र में विसर्जन पर रोक लगाई थी। बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर प्रतिमा विसर्जन हुआ। इस घटना ने प्रशासनिक सख़्ती और निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया होता तो प्रतिबंधित क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन संभव ही नहीं था।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment