सोन नदी जोगदह घाट पर दुर्गा विसर्जन के दौरान खतरा टला – शराब के नशे में युवक बार-बार नदी में डुबकी लगाता रहा

0 385

सिहावल।
सोन नदी के जोगदह घाट पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने के बावजूद दुर्गा प्रतिमाओं का लगातार विसर्जन किया जा रहा था। इस बीच एक युवक शराब के नशे में झूमता हुआ घाट पर पहुंच गया। नशे की हालत में उसे रास्ता समझ नहीं आ रहा था और वह बार-बार नदी में डुबकी लगा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसकी हरकतों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका पैदा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते लोग सतर्क हो गए और स्थिति को संभाल लिया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जोगदह घाट जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment