सिंगरौली : ज़हरीले धुएं से लोगों की सांसें दूभर, एनजीटी आदेश लागू करने की उठी मांग

0 235

 

सिंगरौली। जिले में संचालित भारी वाहन और डंपरों से उठ रहा प्रदूषण अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। आमजन का कहना है कि इन वाहनों से निकलने वाला धुआं सांसों में ज़हर घोल रहा है। वहीं, सड़कों की जर्जर स्थिति के बावजूद इन्हें जबरन चलवाया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है।

 

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेशों का सम्मान करते हुए इन वाहनों का संचालन सड़कों पर तुरंत बंद कराया जाए। नागरिकों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment