बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

0 278

 

घोसी (जहानाबाद ) प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति घोसी की बैठक प्रखंड परिसर के ग्राम कंपलेक्स भवन में आयोजित की गई , जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे ने की , इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी , वाल विकास परियोजना पदाधिकारी शबाना प्रवीण, चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सीमरण कुमारी, मौके पर मौजूद थीं, जहां 20 सूत्री सदस्यों एवं सभी विभाग के पदाधिकारीयों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई, वहीं आयोजित बैठक में पूर्व की योजनाओं की समीक्षा की गई साथ ही नई योजनाओं को सदस्यो के द्वारा जनता की समस्याओं को उठाया गया इस अवसर पर माननीय सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बंद पड़े प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंद पड़े सभी चापाकलो को मरम्मत करने की बात कही, वहीं माननीय सदस्य विनोद कुमार केसरी ने नगर पंचायत घोसी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बात कही, इस दौरान उन्होंने कहा कि घोसी बाजार में हों रहे नाला निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गंदगी को साफ किया जाय जिससे आने वाले दशहरे के पर्व में आम जनता को किसी प्रकार असुविधा न हो, वहीं प्रशासन से जगह जगह बैरीकेडिंग लगाने की भी बात कही, वहीं वार्ड नंबर 14 के सदस्य के द्वारा विश्व सूत्री में दिया गया आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं माननीय अध्यक्ष महोदय को दिया गया है , जों जांचों उपरांत जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, 3 माननीय सदस्य संतोष कुमार जी के द्वारा गांव गांव में जो टीकाकरण पशु टीकाकरण चलाया जा रहा है वह कहां-कहां चलाया जा रहा है इसके बारे में जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी से मांग की गई , साथ ही पशु कोटि का कारण में तेजी लाने को कहा गया है ,माननीय सदस्य रामजीत मांझी के द्वारा इस्माइलपुर गांव भारतीय पंचायत में चापाकल एवं कुआं को मरम्मत करने का प्रस्ताव लाया गया,जिसको गंभीरता से लिया गया , वहीं माननीय सदस्य नितेश शर्मा जी के द्वारा ब्रांच राय से मोहिउद्दीनपुर तक रोड के बारे में समस्या रखा गया एवं उसे पर विचार विमर्श किया गया। माननीय सदस्य उदय शर्मा जी के द्वारा कृषि संबंधी अनाज वितरण बीज वितरण में विश्व स्त्री को सूचना नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया गया , माननीय सदस्या श्रीमती रिंकू देवी जी के द्वारा पीएम बाय आवास योजना का मुद्दा उठाया गया ,इस सभी प्रस्तावों पर अध्यक्ष जी का आश्वासन आया कि से जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। इस अवसर पर निकेश शर्मा,उदय शर्मा , शंकर पंडित समेत कई सदस्य मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment