कांग्रेस द्वारा म प्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला किया दहन.

संवाददाता- निलेश कलसकर की रिपोर्ट
पांढुरना- विगत दिनों म प्रशासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गाँधी एवं श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा के बहन भाई को लेकर दिये गए विवादित बयान को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालाघाट एवं (AICC) सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन जी आज विधायक कार्यालय पांढुरना में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया जहाँ उन्होंने म प्रशासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दीये गये बयान की आलोचना कर उन्हें जनता से माफी मांगने को कहा अन्यथा देश भर में महिला संघठन उनके विरोध में सड़कों पर उतरेगा इसी की साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी ने भी अपने वक्तव्य में आलोचना की एवं पत्रकार वार्ता के बाद M P L ग्राउंड के पास पारडी चौराह पर पुलिस के उपस्थिती में कांग्रेस पदाधिकारीयो द्वारा म प्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया मौके पर उपस्थित पुलिस व्दारा पुतले को छिनने तथा जले पुतले को बुझाने की पुरजोर कोशिश कि गयी इसी दरम्यान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये वही प्रमुख उपस्थिति में विधायक श्री निलेश उईके , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े न पा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल , न पा प्रतिपक्ष नेता श्री सुरेश सुरजुसे जी एव पांढुरना जिला , ब्लॉक, एवं नगर के कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठन ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस पदाधिकारीगण महिला कांग्रेस नेत्रियां, युवक कांग्रेस पदाधिकारी गण किसान कांग्रेस पदाधिकारी गण आदिवासी प्रकोष्ठ एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण NSUI पदाधिकारीयो एवं पार्षद गण उपस्थित रहे!