आनंद आंतरिकअनुभूति का विषय है,
खुशी, शांति,संतुष्टि को मिलाकर ही आनंद की अनुभूति होती है

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26/09/2025 को डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत विभाग, राजस्व, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास तथा मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग आदि से प्रतिभागी उपस्थित हुए । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलन से जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, सरपंच श्रीमती कौशल्या कुशराम, श्री जतिन ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान, विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजु दुबे, आनंद विभाग से अजीत महतो, मंजूषा शर्मा,सोहन साहू, राकेश गुप्ता,रजनी बैरागी, आनंदम सहयोगी नर्मदा प्रसाद व प्रतिभागियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात हमको मन की शक्ति देना…… सामूहिक प्रार्थना की गई l कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ से किया गया l सत्र का प्रारम्भ मास्टर ट्रेनर सोहन साहू द्वारा परिचय से किया गया जिसमे पहले प्रतिभागियों ने अपना नाम, बचपन का नाम, रुचियो से परिचित कराया । उसके बाद आनंद विभाग के परिचय वीडियो दिखाया गया उस पर चर्चा की गई । तत्पश्चात अल्पविराम, शांत समय की प्रकिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया l मास्टर ट्रेनर मंजुषा शर्मा द्वारा 30 सेकेण्ड में ताली बजाने की गतिविधि कराते हुए आनंद की ओर का सत्र लिया जिसमें मेरा आनंद क्या है, कब घटता है?और कब बढ़ता है? इस पर बात किया गया l इसके बाद मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान अजीत महतो द्वारा जीवन के लेखा-जोखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मदद और दुःख से सम्बंधित प्रतिभागियों के अनुभव साझा किया l लंच ब्रेक के उपरांत रंजनी बैरागी द्वारा खेल गतिविधि कराई गई। मास्टर ट्रेनर एवं जिला संपर्क व्यक्ति ने सत्र के माध्यम से अपने जीवन के और प्रतिभागियों के अनुभव शेयर किए l तत्पश्चात अल्पविराम कार्यक्रम में आगे कैसे जुड़े पर जानकारी देते हुए सत्र जीवन में अल्पविराम के निरंतर अभ्यास की जरुरत पर चर्चा करते हुए सत्र समेकित किया गया और हर विभाग के एक एक प्रतिभागियों से कार्यक्रम का फीडबैक लिया गया l कार्यक्रम का समापन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान के आनंददाई उद्बोधन जिसमें हम सब अपने कार्य में आनंदित रहे स्वयं में बदलाव लाने की आपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने और दूसरे को स्वयं में बदलाब लाने में सहयोग कर जब हम बदलेंगे तभी व्यक्ति समाज ओर देश बदलेगा।
अपने जीवन में तीन चीजें ख़ुशी, शांति, संतुष्टि को मिलकर ही आनंद आता हैं यही आनंद की अनुभूति अल्पविराम है
जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने
सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता सेवा पगवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती अंजु दुबे जी द्वारा किया गया। कार्यशाला में व्यवस्था हेतु मेंटर्स, नवांकुर का सहयोग रहा।