जिला सतर्कता समिति एवं टास्कफोर्स समिति की बैठक 29 सितम्बर को

0 132

 

 

सीधी 26 सितम्बर 2025

सहायक श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल एवं किशोर श्रम प्रथा समाप्ति के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति तथा बंधक श्रम उन्मूलन अधिनियम 1976 के अंतर्गत गठित जिला सतर्कता समिति की बैठक 29 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।

 

यह बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय-सीमा (टी.एल.) बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में संपन्न होगी। सहायक श्रम पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सूचित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment