राम शांति विद्या मंदिर की छात्रा अकिन बारंगे ने योग प्रतियोगिता में दिखाया दम, पहुँची राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक

संवाददाता- निलेश कलसकर की रिपोर्ट
दिनांक 23 से 25 सितंबर तक बालाघाट में आयोजित संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में राम शांति विद्या मंदिर, पांढुर्णा की छात्रा अकिन बारंगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। अपनी सधी हुई योगासन प्रस्तुति और संतुलन क्षमता के बल पर उसने ट्रेडिशनल योग में प्रथम एवं आर्टिस्टिक योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसकी योग मुद्राओं ने निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया। इस सफलता के परिणामस्वरूप अकिन बारंगे का चयन अब राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर संस्था संचालक सुभाषजी बुधराजा, डायरेक्टर शिवमजी बुधराजा, प्राचार्या चारु गुलाटी, मैनेजर श्री रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने योग प्रशिक्षिका मुक्ता नागले और छात्रा अकिन बारंगे को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।