सीधी जिले के मझौली थाना में दुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न,

थाना परिसर मझौली में दुर्गा उत्सव को लेकर 23 सितंबर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर पी त्रिपाठी,नायब तहसीलदार वेदवती सिंह,डॉ राकेश तिवारी, प्रभारी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा,अमित सिंह प्रभारी सी एम ओ,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम व अखिलेश जायसवाल एड (सरपंच डांगा)एवं दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष,सचिव कार्यकर्ता एवं नजदीकी ग्रामो के गणमान्य नागरिक व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें निम्न बिंदुओ पर चर्चा कर सुझाव दिए गए कि त्यौहार में सर्वथा शान्ति बनाए रखें,लाउडस्पीकर उपयोग नियमावली के अनुसार हो, पण्डाल से सड़क यातायात बाधित न हो,पण्डाल में धूम्रपान न हो,रात में पंडाल में अपने दो वालंटियर रखें, एक रजिस्टर रखें समिति के सदस्यों का नाम मोबाइल अंकित हो,पण्डाल में रात को जलने वाले कलश को कपड़े व ज्वलनशील पदार्थो से दूर रखें,बिजली की कटी तार का उपयोग न हो, लोहे के खंभे से तार को दूर रखें,विसर्जन समय पर करें,विसर्जन के समय छोटे बच्चों को नदी घाट में ना लें जाएं।