लांघा सरपंच उप सरपंच और सचिव पर फर्जी बिलो को लेकर पंचो का गंभीर आरोप 

0 344

 

संवाददाता- निलेश कलसकर

 

पांढुरना – पांढुरना तहसील के लांघा ग्राम पंचायत में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पंचायत की सरपंच वनिता पराड़कर, उपसरपंच गणपति और सचिव सुधारकर उईके पर फर्जी बिलों से राशि निकालने का आरोप है। ग्राम पंचायत के पंच नीतूपाल देशभ्रतार, देवीदास उईके और छायाबाई पराड़कर ने मंगलवार को कलेक्टर को शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि अधिकारियों ने शौचालय निर्माण के नाम पर 90 हजार रुपए निकाले। शौचालय का काम आज तक अधूरा है। इसके अलावा पांढुर्णा की जानवी फर्नीचर से 55,720 रुपए का फर्नीचर खरीदा गया। पंचों ने इस खरीद का विरोध किया है। रंगमंच और मंदिर के लिए 12 हजार रुपए की फिटिंग सामग्री भी खरीदी गई। पंचों ने इसकी जांच की मांग की है।

 

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत में मासिक बैठकें नहीं होती हैं। रोकड़ बही का अनुमोदन भी नहीं कराया गया है। पंचों ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment