सिंगरौली में सांसद-विधायक ने खेली कबड्डीः पंचायत मंत्री राधा सिंह बनी रेफरी, सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत
सिंगरौली में सांसद-विधायक ने खेली कबड्डीः पंचायत मंत्री राधा सिंह बनी रेफरी, सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत

एनटीपीसी सिंगरौली के विंध्यनगर स्थित स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान राजनेताओं ने कबड्डी का रोमांचक मैच खेला। खेल में दो टीमें बनीं। एक टीम का नेतृत्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया। दूसरी टीम विधायकों के नेतृत्व में थी।
पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम और सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक शामिल हुए। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के साथ एसपी और कलेक्टर भी मौजूद रहे।
दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में कबड्डी के अलावा तीरंदाजी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न श्रेणियों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। कई टीमें इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं।