मिशन शक्ति” पंचम चरण का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण रैली को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

बहराइच।
रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में आज “मिशन शक्ति” के पंचम चरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े गीत और जिंगल प्रसारित किए गए।
कार्यक्रम में कुल 80 दोपहिया और कई चार पहिया वाहनों पर 160 से अधिक पोस्टर्स और बैनर लगाए गए, जिनके माध्यम से यूपी पुलिस की विभिन्न सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं –
वीमेन पावर हेल्पलाइन: 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
वन स्टॉप सेंटर: 181
साइबर हेल्पलाइन: 1930
स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102
एम्बुलेंस सेवा: 108
रैली पुलिस लाइन से मरीमाता मंदिर होते हुए गोलवाघाट तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जागरूक किया गया।
इस रैली में एंटी रोमियो टीम, महिला सुरक्षा विशेष दल सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपाधीक्षक भी शामिल हुए।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर/मिहींपुरवा व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।